शिक्षक दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगलबैरी हमीरपुर के प्रधानाचार्य एच0 एस0 राणा को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। एच0 एस0 राणा को यह गौरव पांच सितंबर को प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाएगा। एच0 एस0 राणा की इस उपलब्धि से हमीरपुर जंगलबैरी के लोग इससे काफी उत्साहित हैं। एच0 एस0 राणा 2008 से सीसे स्कूल जंगलबैरी में कार्यरत हैं और अपने 21 वर्षों का सेवाकाल उन्होंने पूरी तरह से विद्यार्थियों और शिक्षा जगत के लिए दिया है। यही वजह है कि उन्हें इस गौरव के लिए चुना गया है। 17 नवम्बर, 1966 को जन्मे एच0 एस0 राणा अब तक विभिन्न स्कूलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने प्राध्यापक भौतिकी के पद पर कार्य के दौरान हर स्कूल में सभी क्षेत्रों में बेहतर परिणाम दिए हैं। पढ़ाई के साथ ही विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। एच0 एस0 राणा को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान के लिए लगभग 7 बार राज्य और राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके है।
Showing posts with label RESULTS. Show all posts
Showing posts with label RESULTS. Show all posts
Monday, September 5, 2011
Monday, June 13, 2011
Saturday, June 11, 2011
Subscribe to:
Posts (Atom)








DABHOTA