GSSS DABHOTA: HAMIRPUR
Headlines News :
WELCOME TO THE OFFICIAL SITE OF Govt Sennior Secondary School, DABHOTA, Solan, HP

Showing posts with label HAMIRPUR. Show all posts
Showing posts with label HAMIRPUR. Show all posts

Monday, September 5, 2011

प्रधानाचार्य एच0 एस0 राणा को राज्‍य पुरस्कार

शिक्षक दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगलबैरी हमीरपुर के प्रधानाचार्य एच0 एस0 राणा को राज्‍य पुरस्कार से सम्‍मानित किया जाएगा। एच0 एस0 राणा  को यह गौरव पांच सितंबर को प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाएगा।  एच0 एस0 राणा  की इस उपलब्धि से हमीरपुर जंगलबैरी के लोग इससे काफी उत्साहित हैं। एच0 एस0 राणा 2008 से सीसे स्कूल जंगलबैरी में कार्यरत हैं और अपने 21 वर्षों का सेवाकाल उन्होंने पूरी तरह से विद्यार्थियों और शिक्षा जगत के लिए दिया है। यही वजह है कि उन्हें इस गौरव के लिए चुना गया है।  17 नवम्‍बर, 1966 को जन्मे एच0 एस0 राणा अब तक विभिन्न स्कूलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने प्राध्‍यापक भौतिकी के पद पर कार्य के दौरान हर स्कूल में सभी क्षेत्रों में बेहतर परिणाम दिए हैं। पढ़ाई के साथ ही विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। एच0 एस0 राणा को विभिन्‍न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान के लिए लगभग 7 बार राज्‍य और राष्‍ट्रीय सम्‍मान प्राप्‍त हो चुके है। 

PRINCIPAL DESK

MORE
 
[ SUPPORT : MAS TEMPLATE ]
[ COPYRIGHT : © 2011. GSSS DABHOTA ]
[ TEMPLATE MODIFIED BY : CREATIVE WEBSITE ]
[ POWERED BY : BLOGGER ] [CREATED BY : NARESH THAKUR ] [ ENRICHED BY : आधारशिला ]